मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:43 · नई दिल्ली संस्करण

अब सिर्फ 5 रुपये में महेंद्रगढ़ शहर की सैर, सिटी बस सेवा शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अब सिर्फ 5 रुपये में महेंद्रगढ़ शहर की सैर, सिटी बस सेवा शुरू

विधायक कंवर सिंह यादव ने दिखाई हरी झंडीनारनाैल। महेंद्रगढ़ में लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार काे सिटी बस सेवा की विधिवत शुरुआत कर दी गई। विधायक कंवर सिंह यादव और हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक (जीएम) ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस सेवा के शुरू होने से आम नागरिकों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों और बुजुर्गों को कम किराये में शहर के विभिन्न हिस्सों तक आसान और सुलभ परिवहन सुविधा मिलेगी।सिटी बस सेवा के तहत 6.5 किलोमीटर तक की यात्रा का किराया मात्र पांच रुपये निर्धारित किया गया है। बस का पूरा रूट करीब 12 किलोमीटर का होगा, जिससे शहर के प्रमुख सरकारी कार्यालय, शिक्षण संस्थान और रिहायशी क्षेत्र आपस में जुड़ेंगे। कम किराये के कारण लोगों की जेब पर भी अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा।यह बस सेवा लघु सचिवालय एवं न्यायिक परिसर, महिला कॉलेज, राजकीय कॉलेज, मॉडल संस्कृति स्कूल, महाराणा प्रताप चौक, राव तुलाराम चौक, मोहल्ला सैनीपुरा सहित शहर के प्रमुख बाजारों और आवासीय क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। इससे रोजाना कार्यालय, अदालत, स्कूल और कॉलेज आने-जाने वाले लोगों को विशेष सुविधा मिलेगी।विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि सिटी बस सेवा का उद्देश्य शहरवासियों को किफायती, सुरक्षित और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराना है। वहीं रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की संख्या और आवश्यकता के अनुसार भविष्य में रूट और बसों की संख्या बढ़ाने पर भी विचार किया जाएगा। इस नई सुविधा से शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर होने के साथ निजी वाहनों पर निर्भरता भी कम होने की उम्मीद है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें