मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:35 · नई दिल्ली संस्करण

रांची में मूसलाधार बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त, गरीबों की शामत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। राजधानी रांची सहित राज्य के अधिकांश जिलों में हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लगातार हो रही बारिश के चलते हैं गरीबों की शामत आ गई है। दिहाड़ी मजदूरी करनेवाले, ठेला खोमचेवाले, सड़क पर सब्जियां बेचनेवाले लोगों के जीवन खासा प्रभावित हुआ है। वहीं विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। साथ ही लोगों को रोजमर्रा के काम करने भी परेशानी हुई।इधर, रांची में लगातार बारिश से नदी-नाले और डैम उफान पर हैं। रांची के गेतलसूद डैम, रुक्का और धुर्वा डैम लबालब भर गए हैं। वहीं भारी बारिश के कारण राज्य के पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम जिले के स्कूलों में एहतियात के तौर पर अवकाश घोषित कर दिया है।वहीं रांची और आसपास के इलाकों में मंगलवार की देर रात से ही लगातार बारिश हो रही है। इससे रांची के कई इलाकों अपर बाजार, पंडरा के रवि स्टील का इलाका, अरगोड़ा के पिपरटोली, हिंदपीढ़ी, कोकर, डोरंडा सहित कई इलाकों में जल जमाव हो गया है और लोगों के घरों में पानी घुस गया है।मौसम विभाग ने कहा है कि बारिश से फिलहाल नहीं राहत मिलेगी।पिछले 24 घण्टों के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला में 83.6 मिमी रिकॉर्ड की गई। वहीं इस दौरान रांची में 10 मिमी रिकॉर्ड की गई।गुरुवार को रांची में अधिकतम तापमान 28. जमशेदपुर में 30.4, डालटेनगंज में 32.1, बोकारो में 31.2 और चाईबासा में तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें