मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:15 · नई दिल्ली संस्करण

जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद्द करने को लेकर पांच को मशाल जुलूस : देवेंद्र नाथ महतो

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद्द करने को लेकर पांच को मशाल जुलूस : देवेंद्र नाथ महतो

रांची। झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति सह झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से संचालित सीजीएल परीक्षा की जांच करते हुए रद्द करने की मांग की है। उन्होंने राज्य स्तरीय चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। इसके तहत शनिवार को संपूर्ण झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों में संध्या में मशाल जुलूस सह मुख्यमंत्री और जेएसएससी अध्यक्ष का पुतला दहन किया जायेगा। रांची में मशाल जुलूस शाम पांच बजे जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक निकाला जायेगा।महतो ने शुक्रवार को मोरहाबादी में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि छह अक्टूबर को सरकार पर डिजिटल प्रहार एक्स अभियान किया जाएगा। यानी #cancel_jssc_cgl को एक्स ट्विटर अभियान चलाया जाएगा। सात अक्टूबर को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन के साथ उपायुक्त कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री, राज्यपाल और जेएसएससी अध्यक्ष को लिखित ज्ञापन सौंपा जाएगा।छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो ने इस चरणबद्ध आंदोलन को सफल बनानेक लिए राज्य के सभी छात्र, अभिभावक, शिक्षक एवं सभी सामाजिक संगठनों से समर्थन का अपील की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें