मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

कृषि व बागवानी मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे तोमर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर दो दिवसीय कृषि और बागवानी मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन को 14 व 15 जुलाई को बेंगलुरु में संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन का आयोजन केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से किया जाएगा। कृषि मंत्रालय ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति जारी कर इसकी सूचना दी।कृषि मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस सम्मेलन के दौरान विषयगत क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करते हुए तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे। डिजिटल कृषि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्राकृतिक खेती, एफपीओ, ई-नाम, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, कृषि अवसंरचना कोष और आईसीएआर द्वारा विकसित नई तकनीक विषयों पर चर्चा की जाएगी।सम्मेलन के दौरान, किसानों को कृषि उत्पादों की बेहतर कीमत प्राप्त करने के लिए कृषि उत्पादों के व्यापार-विपणन को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर ई-नाम के प्लेटफॉर्म ऑफ प्लेटफॉर्म्स (पीओपी) का शुभारंभ करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें