मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

जींद-रोहतक रूट पर चांदी टोल प्लाजा शुरू, बस किराया 70 से बढ़कर 80 रुपये

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जींद-रोहतक रूट पर चांदी टोल प्लाजा शुरू, बस किराया 70 से बढ़कर 80 रुपये

जींद। नेशनल हाईवे पर जींद से रोहतक के बीच चांदी गांव के पास टोल प्लाजा शुरू होने के बाद हरियाणा और पंजाब रोडवेज की बसों का किराया 70 रुपये से बढ़ाकर 80 रुपये कर दिया गया है। यह पिछले दो महीनों में दूसरी बार किराया वृद्धि है।इससे पहले रोहतक में फ्लाईओवर के निर्माण के चलते बसों को पांच किलोमीटर अतिरिक्त घूम कर आना पड़ रहा था। इसलिए पांच रुपए किराया बढ़ा दिया था। अब टोल शुरू होने के बाद 10 रुपए और बढ़ाया गया है। रोहतक की तरफ जींद डिपो से 15 से ज्यादा बसें जाती हैं तो वहीं कैथल, नरवाना, टोहाना, फतेहाबाद की तरफ से भी रोडवेज बसें आती हैं और दिल्ली की तरफ जींद, रोहतक होते हुए जाती हैं। इसके अलावा पंजाब रोडवेज की भी 10 से ज्यादा बसें जाती हैं। जींद से भी सैंकड़ों की संख्या में लोग प्रतिदिन रोहतक, दिल्ली की तरफ जाते हैं। इन सभी यात्रियों का अब तक जींद से रोहतक तक 70 रुपये ही किराया लग रहा था। इस हाईवे पर चांदी गांव के पास टोल प्लाजा शुरू हो गया है। इसलिए परिवहन विभाग ने किराए में वृद्धि कर दी है। जींद से रोहतक की दूरी करीब 63 से 64 किलोमीटर है। इसलिए परिवहन विभाग के नियम के अनुसार 65 रुपये किराया लिया जा रहा था। दो माह पहले रोहतक में फ्लाईओवर निर्माण के कारण बसों का रूट डायवर्ट कर दिया गया और उन्हें ऊपर से घूमकर आना पड़ा तो पांच रुपये किराया बढ़ा दिया। यात्रियों से 70 रुपये वसूले जाने लगे।अब 80 रुपये किए जाने को लेकर यात्रियों राहुल, राजेश, सचिन, प्रवीन ने कहा कि किराया ज्यादा होने से उनकी जेब पर इसका असर पड़ेगा। ज्यादा से ज्यादा पांच रुपये ही किराया बढ़ाया जाना चाहिए था। क्योंकि जींद-नरवाना रूट पर जब टोल प्लाजा शुरू हुआ था तो किराये में पांच रुपये की ही वृद्धि की गई थी। यात्रियों ने ये भी मांग की कि फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद इसी रूट से बसें चलेंगी तो किराया वापस से पांच रुपए कम किया जाना चाहिए।जींद डिपो के ड्यूटी इंस्पेक्टर जसमेर खटकड़ ने बताया कि टोल शुरू होने के कारण 10 रुपये किराए में वृद्धि की गई है। हरियाणा रोडवेज से पहले पंजाब रोडवेज ने ही 10 रुपये किराया बढ़ा दिया था। अब जींद से रोहतक के लिए बसों में 80 रुपए किराया के देने होंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें