मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

स्वर्गीय बिनोद बाबू की कल्पना की देन है आज का झारखंड : झामुमो

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

धनबाद। धनबाद में आज स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो के 97 वें जयंती के अवसर पर स्टेशन रोड स्थित उनकी आदम कद प्रतिमा पर झामुमो के नेतृत्व में धनबाद जिला समिति ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया । इस कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बुधवार को कहा कि आज का झारखंड स्व. बिनोद बाबु के कल्पना की देन हैं। वह झारखंड के राजनीति के भीष्म पितामह थे। हम आज भी उन्हीं के सपनों का झारखंड बनाने के लिए प्रयत्नशील हैं। समाज के लिए किए गए उनके त्याग को कभी भुलाया नहीं जा सकता। स्व. बिनोद बाबु हमेशा लोगों से कहते थे कि अगर तुम्हें लड़ना है तो पढ़ना सीखना होगा। झारखंड के महान नेता की यह बातें सत्यता से परिपूर्ण हैं। झारखंड निर्माण में उनकी भूमिका अद्भुत रही है। झारखंडियों को सजग बनाना, अपने अधिकारों के लिए सचेत बनाना ही उनका मुख्य उद्देश्य रहा। इस कार्यक्रम के बाद पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता वसीम खान के सौजन्य से जिलाध्यक्ष रमेश टुडू के द्वारा लोगों के बीच मास्क का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला सचिव पवन महतो, व्यावसायिक मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष अमितेश सहाय, अशोक मंडल, कंसारी मंडल, अपूर्व सरकार, लक्ष्मी मुर्मू, अरुनव सरकार, रति लाल टुडू आदि शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें