मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:35 · नई दिल्ली संस्करण

घायल युवक के जान बचाने के लिए पलामू एसपी ने रक्तदान कर पेश की मिसाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मेदिनीनगर : सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख्मी युवक को पैर के ऑपरेशन के दौरान ब्लड की जरूरत पड़ने पर गुरुवार को पलामू के एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने रक्तदान किया। एक व्हाट्सएप ग्रुप में रक्त की कमी की जानकारी मिलने पर एसपी अचानक सक्रिय हुये और रक्तदान करने के लिए एमएमसीएच स्थित ब्लड बैंक में पहुंच गए। बाद में एसपी जख्मी युवक से मिलने निजी अस्पताल में भी पहुंचे। उन्होंने युवक का हाल-चाल लिया और डॉक्टर से उसके स्वास्थ की स्थिति की जानकारी ली। विदित हो कि गत मंगलवार को हैदरनगर- मोहम्मदगांज मुख्य पथ के सोनबरसा गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार अफरोज खान का 14 वर्षीय पुत्र सलमान खान गंभीर रूप से घायल हो गया था। हुसैनाबाद अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच रेफर कर दिया गया था। उसका एक पैर टूट गया है। सदर अस्पताल मेदिनीनगर में कोई व्यवस्था नहीं मिलने पर अफरोज खान ने अपने पुत्र सलमान को सेवा सदन रोड में स्थित डॉ प्रवीण सिद्धार्थ की निजी क्लिनीक में भर्ती करा दिया। इसी बीच ऑपरेशन के दौरान किशोर को ‘बी प्लस’ रक्त की कमी हुई।मरीज के परिजनों ने व्हाट्सएप ग्रुप में इसकी सूचना डाली। व्हाट्सएप के माध्यम से इसकी सूचना एसपी को लगी और उन्होंने फौरन रक्त देने का सोचा। पहले निजी क्लिनीक पर एसपी पहुंचे और परिजनों और डॉक्टर से मुलाकात की। मरीज से बातचीत कर उसे फल दिया और स्वस्थ होने की कामना की। फिर सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में पहुंचकर एसपी ने रक्तदान किया। एसपी ने कहा कि अब पलामू में किसी को भी खून की कमी नहीं होने देंगे। अगर खून की कमी की बात है तो उनसे लोग डायरेक्ट बात कर सकते हैं। इस स्थिति में वह अपने सभी जवान को भी बातचीत करेंगे कि वे लोग भी रक्तदान करने के लिए आगे बढ़ कर आए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें