मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:35 · नई दिल्ली संस्करण

चंदौली से वाराणसी घूमने आए तीन युवकों की गंगा में नहाते समय डूब कर मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

वाराणसी। जनपद के आदमपुर थाना क्षेत्र स्थित रानी घाट पर गंगा में

नहाते समय गहरे पानी में डूबने से तीन युवकों की मौत हो गई। सोमवार देर शाम

हुई घटना की जानकारी पाते ही थाना पुलिस एनडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर

पहुंच गई।

पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने गंगा में काफी परिश्रम के

बाद तीनों के शवों को गहरे पानी से निकाल लिया। मंगलवार को पुलिस ने शवों

को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी पाते ही मृत युवकों के

परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस ने बताया कि मृतकों में लकी

प्रसाद पुत्र राजू हरिजन, सनी पुत्र रामू और साहिल हैं। तीनों 19-20 साल के

आसपास के थे और चंदौली के मुगलसराय कोतवाली के हनुमानपुरा इलाके से

वाराणसी घूमने आए थे। तीनों घूमने के बाद देर शाम रानी घाट पर गंगा स्नान

के लिए गए थे, जहां डूबने से तीनों की मौत हो गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें