मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

एटीएम लूटने की कोशिश करते पुलिस की गिरफ्त में आए हरियाणा के दो लुटेरे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में दादूूबाग के समीप स्थित पीएनबी के एटीएम में सेंधमारी का प्रयास करने वाले दो चोरों को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने आरोपितों के पास से गैसकटर बरामद किया है। इसी के साथ रेकी करने वाले फरार आरोपित की तलाश की जा रही है।जानकारी के मुताबिक देर रात्रि लगभग ढ़ाई बजे कनखल पुलिस गश्त करती हुये देश रक्षक से दादूबाग की तरफ आ रही थी। इसी दौरान पीएनबी के एटीएम के पास से एक युवक भागता दिखाई दिया। इसी के साथ एटीएम के बाहर एक कार खड़ी मिली। एटीएम का शटर बाहर से बन्द होने के बाद भी अन्दर से आवाज आने पर पुलिस टीम ने पास जाकर सुना तो अन्दर से खटपट की आवाज सुनायी दी। टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए शटर को बाहर से लॉक कर दिया तथा अन्य फोर्स के मौके पर पहुंचने पर शटर को खोला तो अन्दर दो व्यक्ति मौजूद थे।आधा एटीएम गैस कटर से काटा गया था तथा एटीएम मे धुआं फैला हुआ था। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनांे बदमाशों को दबोच लिया। कार पर फर्जी नम्बर प्लेट पायी गई। पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि आरोपी नशे के आदी हैं और एटीएम लूटने के इरादे से हरियाणा से हरिद्वार आये थे। एटीएम काटने का यू ट्यूब से तरीका सीख इन्होंने दो-तीन दिन पहले से रैकी की और आज योजना को अन्जाम देने आये थे, लेकिन गश्त में मुस्तैद जवानों ने इनका प्लान फेल कर दिया।पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम पते कार्तिक राणा उम्र 25 वर्ष निवासी विकासनगर सैक्टर 29 पानीपत हरियाणा व धीरज उम्र 28 वर्ष निवासी राजीव कॉलोनी हासी रोड़ करनाल हरियाणा बताए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है। पुलिस रैकी करने वाले फरार बदमाश की तलाश में जुटी है। पुलिस ने आरोपितों के पास से एक कार, एक गैस सलैण्डर व गैस कटर, एक पैट्रोमैक्स, एक छोटा कटर, स्प्रे, एक लोहे का राड व एक फर्जी नंबर प्लेट बरामद की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें