मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

फर्जीवाड़ा करने वाले तीन अभियुक्तों को तीन-तीन साल की सजा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

फर्जीवाड़ा करने वाले तीन अभियुक्तों को तीन-तीन साल की सजारांची, 27 फरवरी । सीबीआई के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत ने सोमवार को बैंक लोन फर्जीवाड़े मामले में तीन दोषी करार अभियुक्तों को तीन-तीन साल कैद की सजा सुनायी है। इनमें झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक रांची की कांके शाखा के तत्कालीन कैशियर सह क्लर्क इंदू भूषण सिंह, ऋषि रंजन उर्फ विक्की और मिथिलेश कुमार सिंह शामिल है।मामला दर्ज होने के 17 साल बाद इनको सजा मिली है। अदालत ने इंदू भूषण सिंह पर दो लाख 10 हजार एवं अन्य दो पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। मामले के दो आरोपित तत्कालीन बैंक प्रबंधक सखुवा उरांव और रंजन कुमार सिंह की मौत हो गई है। वहीं मामले का एक आरोपी फरार चल रहा है। घटना को लेकर 18 अगस्त 2006 को झारखंड ग्रामीण विकास बैंक के तत्कालीन चेयरमैन अविनाश सिंह की शिकायत पर सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की थी।अभियुक्तों पर फर्जीवाड़ा करके 119 किसान क्रेडिट कार्ड एवं अन्य माध्यम से 35 लाख 50 हजार 450 रुपये का ऋण उठाने का आरोप था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें