मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद : दुकान में घुसकर महिलाओं ने किया चोरी का प्रयास, तीन काबू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फतेहाबाद : दुकान में घुसकर महिलाओं ने किया चोरी का प्रयास, तीन काबू

फतेहाबाद। जिले के शहर टोहाना में गांधी गेट स्थित एक दुकान से कपड़े चुराने का प्रयास करने का समाचार है। 4-5 महिलाएं बच्चों के साथ सामान खरीदने के बहाने दुकान में घुसी और कपड़े चोरी करने की कोशिश की। दुकानदार ने मौके से तीन महिलाओं को पकड़ लिया। इस बारे में सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और इन तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सोमवार को थाना शहर टोहाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि इस बारे में वार्ड नंबर 09 निवासी कपिल ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है। अपनी शिकायत में दुकानदार ने कहा है कि उसकी रहमत फैशन के नाम से दुकान है। रविवार को 4-5 महिलाएं और 2-3 बच्चे ग्राहक बनकर उसकी दुकान में आए और चोरी करने का प्रयास किया। आरोपियों ने दुकान से 3-4 पैंट, एक ट्रैक सूट और अन्य कपड़े चोरी करने की कोशिश की, जिसे उसने मौके पर पकड़ लिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड है। इस बारे में सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इन लोगों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान संगरूर निवासी बिरपाल, रजनी कौर तथा छिंदर के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें