मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:58 · नई दिल्ली संस्करण

मलेशिया से बंबीहा गैंग के 3 वांछित आरोपी डिपोर्ट, पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मलेशिया से बंबीहा गैंग के 3 वांछित आरोपी डिपोर्ट, पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी

हत्या, रंगदारी और विस्फोटक मामलों में थे वांछित; लुधियाना हैंड ग्रेनेड ब्लास्ट की साजिश से भी जुड़ा नाम

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने विदेशों में छिपे गैंगस्टरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बंबीहा गैंग से जुड़े तीन वांछित आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट करवाया है।

पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बुधवार को बताया कि केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से तीनों वांछित आरोपियों को भारत लाया गया। आरोपियों की पहचान जसप्रीत सिंह उर्फ जस बेहबल, अजय सिंह और पवनीदीप सिंह के रूप में हुई है।

डीजीपी के मुताबिक, तीनों आरोपी हत्या, रंगदारी और विस्फोटक पदार्थों से जुड़े कई मामलों में वांछित थे। इसके अलावा उन पर लुधियाना में हैंड ग्रेनेड ब्लास्ट करने की कथित साजिश में शामिल होने के भी आरोप हैं। पुलिस जांच में इन मामलों के तार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े होने की बात भी सामने आई है।

डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग की ओवरसीज फ्यूजिटिव ट्रैकिंग एंड एक्सट्रेडिशन सेल ने केंद्रीय एजेंसियों की मदद से तीनों आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट करवाया।

उन्होंने इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय संगठित अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता बताया। मलेशिया से भारत पहुंचने के बाद तीनों आरोपियों को नई दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उन्हें आगे की जांच के लिए पंजाब लाया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, अजय सिंह और पवनीदीप सिंह का नाम लुधियाना में हैंड ग्रेनेड हमले की कथित साजिश में सामने आया था। इस मामले में जांच के दौरान विदेश में बैठे आरोपियों की भूमिका का पता चला था। इसके बाद पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से दोनों को भारत लाने की प्रक्रिया तेज की।

पंजाब पुलिस अब तीनों आरोपियों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क, विदेशों में बैठे अन्य सहयोगियों और पंजाब में आपराधिक गतिविधियों से जुड़े मामलों के संबंध में जानकारी जुटाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें