मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:58 · नई दिल्ली संस्करण

चतरा में टीएसपीसी के तीन नक्सली गिरफ्तार, हथियार बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

चतरा/रांची, । चतरा जिले की कुंदा थाना पुलिस ने तृतीय सम्मेलन

प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के तीन नक्सलियों को हथियार के साथ गिरफ्तार

किया है। इनमें मनोज गंझु, महेन्द्र गंझु और छोटू भुईंया उर्फ पंडित शामिल

हैं। इनके पास से एक इंसास रायफल लोडेड, तीन मैगजीन, 161 रांउड गोली, एक

एसएलआर लोडेड, दो मैगजीन, 164 रांउड गोली और एक एके 47 में मैगजीन के साथ

30 गोली लगा हुआ बरामद किया गया है।

चतरा एसपी विकास कुमार पांडेय

ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि टीएसपीसी नक्सली संगठन के कमांडर

हरेन्द्र गंझू, कुणाल गंझू, इरफान गंझु अपने अन्य सशस्त्र दस्ता सदस्यों के

साथ चतरा-पलामू के सीमावर्ती क्षेत्र कुन्दा थाना के सिकीदाग, कुजरम के

जंगली क्षेत्र में किसी बडी घटना को अंजाम देने के लिए एकत्रीत हुए है।

सूचना के बाद एसडीपीओ सिमरिया के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया

गया।

टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सिकिदाग के पश्चिम मेरूहनिया

टॉड नारीदरी नदी के पास से भागने के क्रम में हथियारबंद तीन नक्सलियों को

गिरफ्तार किया। बाकी नक्सली जंगल और पहाड़ का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे।

इनके पास से हथियार और गोली बरामद किये गये।

एसपी ने बताया कि

गिरफ्तार तीनों नक्सलियों का अपराधिक इतिहास रहा है। महेन्द्र के खिलाफ

बड़कागांव, बरकट्टा, मुफ्फसिल कटकमसांडी थाने में मामला दर्ज है जबकि मनोज

गंझु पर कुंदा थाने में तीन और सदर में एक तथा छोटू के खिलाफ सदर थाने में

एक मामला दर्ज है। तीनों पर 17 सीएलए एवं यूएपी एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें