मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों ने कार्यकाल बढ़ाने को लेकर बीडीओ कार्यालयों पर जड़ा ताला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गोपेश्वर,। त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों ने दो वर्ष का कार्यकाल

बढ़ाने की मांग को लेकर मंगलवार को चमोली जिले के विभिन्न विकास खंड

कार्यालयों पर प्रदर्शन करते हुए ताला जड़ा तथा खंड विकास अधिकारियों के

माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।

प्रदेश संगठन के आह्वान पर

मंगलवार को चमोली जिले दशोली, थराली, देवाल, पोखरी, जोशीमठ समेत अनेक

स्थानों पर पंचायत प्रतिनिधियों ने धरना प्रदर्शन किया। देवाल प्रधान संघ

अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट की अगवाई में क्षेत्र के प्रधान ब्लाक कार्यालय के

बाहर एकत्रित हुए और अपनी एक सूत्री मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की और

पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल दो वर्ष बढाने की मांग की है।

संघ

के अध्यक्ष ने कहा कि एक देश एक चुनाव की भावनाओं को फलिभूत करते हुए एक

राज्य एक पंचायत चुनाव उत्तराखंड में लागू किया जाए। प्रदर्शनकारियों में

प्रधान भवानी दंत जोशी, उर्बी दत्त, सुरेन्द्र सिंह , मनोज मिश्रा, मनोज

कुमार, प्रताप सिंह, राजेन्द्र, नदाबल्लभ, अरविंद भंडारी, हुक्कम सिंह आदि

मौजूद थे।

उधर, चमोली जिले के विकासखंड पोखरी पंचायत प्रतिनिधियों

ने बीडीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया और धरना दिया तथा मुख्यमंत्री को

ज्ञापन भेजकर पंचायतों का कार्यकाल दो वर्ष और बढ़ाने की मांग की है। इस

अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रीति भंडारी, बीरेंद्र राणा, रविन्द्र नेगी, संजय

रमोला, सतेन्द्र सिंह, जेष्ठ प्रमुख पूरणसिंह, देवेन्द्र लाल कल्याण सिंह,

संगीता देवी, लक्ष्मी देवी, उमा देवी, सुलोचना देवी, रश्मी देवी, दीपक

थपलियाल, विनोद लाल, राकेश सिंह आदि मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें