मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

सोमवार को आठ स्थान पर की जाएगी आरएटी किट से तीन हजार लोगों की जांच: डीसी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

धनबाद। धनबाद डीसी सह अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, उमा शंकर सिंह के निर्देश पर जिलों में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए सोमवार, 24 अगस्त, को आठ स्थानों पर आरएटी स्पेशल ड्राइव के तहत 3000 लोगों की जांच की जाएगी। वार्ड 29 एवं 30 के लिए पथराकुल्ही सामुदायिक भवन, जोड़ा तालाब के पास, मनाइटांड़, वार्ड 22, 23 एवं 24 के लिए आश्रय गृह, स्टील गेट सरायढेला, वार्ड 32 एवं 33 के लिए सामुदायिक भवन, नई दिल्ली रोड, धनसार, वार्ड 15, 16 एवं 17 के लिए एमपीआइ हॉल, बुधनी हटिया, भूली में जांच की जाएगी। वार्ड 43 ऊपर कुल्ही, वार्ड 45 चौथाई कुल्ही, वार्ड 43 शमशेर नगर एवं शाहनगर के लिए मिनी आईटीआई झरिया, वार्ड 39 के भौंरा, गांधीनगर, परसियाबाद तथा वार्ड 50 के 36 नंबर कॉलोनी की जांच जीएम ओल्ड बांग्ला भौंरा में तथा वार्ड 52 के न्यू मोती नगर, वार्ड 49 के टीना धौड़ा, वार्ड 52 के आजाद नगर तथा सुदामडीह के लिए सीएचसी चासनाला में आरएटी जांच की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें