मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:03 · नई दिल्ली संस्करण

ब्रिक्स गेम्स में भाग लेने के लिए सोनीपत के खिलाड़ी रशिया रवाना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

सोनीपत, । प्रताप स्कूल के तीन होनहार खिलाड़ी ब्रिक्स गेम्स 2024

में वुशु प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कजान, रशिया के लिए सोमवार को

रवाना हो गए। यह खेल 11 से 24 जून तक आयोजित होंगे। अनुज 52 किग्रा, सचिन

60 किग्रा, और अपर्णा 48 किग्रा भारवर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

वुशु

कोच विनोद गुलिया ने बताया कि ये तीनों खिलाड़ी अनेक अंतरराष्ट्रीय और

राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। अनुज ने एक बार

अंतरराष्ट्रीय और 4 बार राष्ट्रीय स्तर पर, सचिन ने एक बार अंतरराष्ट्रीय

और 8 बार राष्ट्रीय स्तर पर, और अपर्णा ने एक बार अंतरराष्ट्रीय और 7 बार

राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर भारत और हरियाणा का नाम रोशन किया है। ब्रिक्स

गेम्स में भी इनसे पदक की पूरी उम्मीद है। द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश

दहिया ने बताया कि प्रताप विद्यालय में भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा खेलो

इंडिया सेंटर स्थापित किया गया है, जिसमें वुशु सहित पांच खेलों का

प्रशिक्षण दिया जाता है। विद्यालय के खेल निदेशक ओमप्रकाश दहिया, संस्थापक

सतप्रकाश नम्बरदार, प्राचार्या दया दहिया, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. सुबोध

दहिया, और वुशु कोच विनोद गुलिया ने तीनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं और

आशीर्वाद देकर रवाना किया।

खिलाड़ियों ने अपने सफलता का श्रेय वुशु

कोच विनोद गुलिया के कुशल प्रशिक्षण, प्रताप विद्यालय में मिलने वाली

अंतरराष्ट्रीय खेल सुविधाओं, और अपने माता-पिता के सहयोग को दिया। उन्होंने

विश्वास व्यक्त किया कि वे ब्रिक्स गेम्स में पदक जीतकर भारत और प्रताप

स्कूल का नाम अवश्य रोशन करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें