मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:28 · नई दिल्ली संस्करण

रांची स्टेशन से 11 लाख के ब्राउन शुगर के साथ महिला सहित तीन गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन नारकोस के तहत

रांची रेलवे स्टेशन से 55.65 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है। मामले में

एक महिला सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्करों में

विकास कुमार, निलेश कुमार और सोनाली खलखो शामिल है। तीनों रांची के रहने

वाले हैं। बरामद ब्राउन शुगर की कीमत 11 लाख 13 हजार रुपए आंकी गई है।

रविवार को आरपीएफ पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी की रेल परिसर में

ब्राउन शुगर की ख़रीद फ़रोख़्त हो सकती है। इसकी तुरंत सूचना पोस्ट कमांडर

रांची दिगंजय शर्मा ने सहायक सुरक्षा आयुक्त अशोक कुमार सिंह को दी।

साथ ही इसकी सूचना स्थानीय थाना चुटिया को दी गई। अविलम्ब कार्यवाही करते

हुए सहायक सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर टीम का गठन कर रेल परिसर में सघन

जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान गठित टीम ने तीन तस्करों को

गिरफ़्तार किया। इसमें एक महिला और दो पुरुष शामिल थे । सहायक सुरक्षा

आयुक्त के आदेश पर बरामद ब्राउन शुगर को जब्त किया गया ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें