मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। अरगोड़ा थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों में अरगोड़ा थाना निवासी रविकांत कुमार, रितिक तिग्गा और नगड़ी थाना निवासी शिशुपाल लोहरा उर्फ विपिन लोहरा शामिल है। इनके पास से 102 पुडिया ब्राउन शुगर बरामद किया गया है।

एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि अशोक नगर रोड नंबर चार के पास अवैध रुप से ब्राउन शुगर बेचा जा रहा है। सूचना के बाद हटिया डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रविकांत को गिरफ्तार किया। इसके निशानदेही पर रितिक को अशोक नगर रेलवे लाइन के पास से पकड़ा गया। दोनों ने पूछताछ में बताया कि वे लोग नगड़ी के शिशुपाल से ब्राउन शुगर खरीदकर बेचने का काम करते है। दोनों के नियानदेहीपर शिशुपाल को गिरफ्तार किया गया। शिशुपाल ने पूछताछ में बताया कि वह कोलकाता और जमशोदपुर से ब्राउन शुगर लाकर यहां के लड़कों से बेचवाने का काम करता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें