मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

रामगढ़ में नशीले इंजेक्शन के साथ तीन गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रामगढ़। पुलिस ने 300 पीस नशीले इंजेक्शन के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने बुधवार की शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार तस्करों में दयानंद भगत उर्फ दुखु साव उर्फ राजा, राकेश यादव और सुमित अग्रवाल शामिल हैं। एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक ब्लू रंग की स्कूटी (पीबी 32 डी 1566) को जब्त किया। स्कूटी से 300 पीस पेंटाजोसिन लेक्टेड इंजेक्शन एंड फेनीरेमाइन मैलेट इंजेक्शन कंपनी का नशीला इंजेक्शन बरामद किया गया। दयानंद भगत ने पुलिस को बताया कि नशीले इंजेक्शन को उसे राकेश यादव और सुमित अग्रवाल के द्वारा उपलब्ध कराया गया था।जांच में शेड्यूल एच-1 श्रेणी का निकला इंजेक्शनएसपी ने बताया कि बरामद नशीले इंजेक्शन की जांच औषधि निरीक्षक से कराई गई। इसके बाद पता चला कि वह दवा शेड्यूल एच-1 श्रेणी में आता है। उसे बिना चिकित्सीय परामर्श के नहीं दी जा सकती। साथ ही बिना औषधि अनुज्ञप्ति के उसकी बिक्री भी अवैध है।छापेमारी में रामगढ़ एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद, प्रभारी थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह, एएसआई सुजीत कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें