मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:21 · नई दिल्ली संस्करण

सिरसा: तीन तस्कर गिरफ्तार, लाखों रुपये की हेरोइन व चूरापोस्त बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सिरसा: तीन तस्कर गिरफ्तार, लाखों रुपये की हेरोइन व चूरापोस्त बरामद

सिरसा। स्थानीय पुलिस ने नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए सिरसा जिले क्षेत्र से तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लाखों रुपये की हेरोइन व चूरापोस्त बरामद किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक नाबालिग युवक भी शामिल है। चोपटा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राधेश्याम ने शनिवार को बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान गांव गिगोरानी क्षेत्र में मौजूद थी।इसी दौरान सामने से एक मोटरसाइकिल सवार युवक आता दिखाई दिया जो कि पुलिस को देखकर वापस मुड़ गया। पुलिस ने शक के आधार पर उसे काबू कर लिया और तलाशी ली तो उसके कब्जे से करीब 82 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान मनदीप सिंह निवासी दड़बा कलां, जिला सिरसा के रूप में हुई है। तस्कर के खिलाफ नाथूसरी चोपटा थाना में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि गांव जमाल क्षेत्र से पुलिस ने छिंदा पुत्र ज्ञान चंद निवासी नटार, जिला सिरसा को साढ़े चार किलोग्राम चूरापोस्त सहित गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम गश्त पर थी। गांव जमाल मेें एक व्यक्ति अपने हाथ में प्लास्टि का थैला लिए हुए आता दिखाई दिया जो कि पुलिस को देखकर वापस मुडक़र भागने की कोशिश करने लगा।पुलिस ने उसे काबू कर तलाशी ली तो उसके थैले से साढ़े चार किलोग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना नाथूसरी चौपटा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इसके अलावा पुलिस ने सुरतिया रोड रोड़ी क्षेत्र से एक नाबालिग युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हेरोइन बरामद किया है। पुलिस अभिरक्षा में लिए गए नाबालिग युवक के खिलाफ थाना रोड़ी में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच रोड़ी थाना को सौंपी गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें