मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:35 · नई दिल्ली संस्करण

रांची के एक्स्ट्रीम स्पोर्ट्स बार हत्याकांड में चुटिया थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी निलंबित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची। चुटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक्स्ट्रीम स्पोर्ट्स बार एंड ग्रिल में डीजे संदीप की गोली मारकर हत्या करने के मामले में चुटिया थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।एसएसपी की अनुशंसा पर रांची रेंज के डीआईजी अनुप बिरथरे ने चुटिया थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह को सस्पेंड कर दिया जबकि एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने चुटिया थानेदार के बॉडीगार्ड और घटना के समय अरगोड़ा थाना के पेट्रोलिंग वाहन के एक पुलिसकर्मी को सस्पेंड किया है।रांची के एक्स्ट्रीम बार में हुई गोलीबारी और डीजे संदीप की हत्या के बाद यह जानकारी बाहर आयी थी कि चुटिया थाना प्रभारी ने अपने बॉडीगार्ड को ही मामले की जांच के लिए भेजा था। वह खुद मौके पर नहीं पहुंचे। इसकी वजह से इतनी बड़ी वारदात हो गयी। पूरे मामले में चुटिया पुलिस की अनुशासनहीनता सामने आयी थी। इस कांड के बाद यह निर्णय लिया गया कि सभी थानों में पदस्थापित बॉडीगार्ड को लाइन क्लोज किया जायेगा और उन्हें नये सिरे से अलग-अलग थानों में पदस्थापित किया जायेगा। इससे पूर्व डीजीपी ने राजधानी में बढ़ रहे अपराध पर अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में एक्स्ट्रीम बार हत्याकांड पर नाराजगी जताई थी।उल्लेखनीय है कि 26 मई की देर रात चुटिया थाना क्षेत्र में एक्सट्रीम स्पोर्ट्स बार एंड ग्रिल में खाने-पीने के दौरान बार के बाउंसर और पांच लोगों के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान बार के बाउंसर ने पांचों लोगों को जमकर पीटा था। सूचना मिलने पर चुटिया थाने के पदाधिकारी बार पहुंचे। पुलिस के आने से पहले एक व्यक्ति के छोड़कर अन्य सभी लोग वहां से चले गये थे। पुलिस उस एक व्यक्ति को चुटिया थाने ले गयी।इसके बाद देर रात 01:18 बजे बार का डीजे संदीप उर्फ सैंडी टैक्सी के इंतजार में बार के बाहर स्थित लिफ्ट के पास खड़ा था। इस बीच लिफ्ट से एक हथियार बंद व्यक्ति दूसरे तल पर स्थित बार में आया और सैंडी को गोली मार दिया। उसने जाते वक्त बार के शीशे पर भी गोली दागी। गोली चलने की आवाज सुनकर गश्ती पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची घायल डीजे को रिम्स ले गयी, जहां उसकी मौत हो गयी।इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित अभिषेक सिंह उर्फ विक्की सिंह को बिहार के गया जिले के अलीपुर थाना क्षेत्र से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। इससे पूर्व 28 मई को पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में पुलिस तीन एफआईआर दर्ज कर अबतक 20 आरोपितों को जेल भेज चुकी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें