मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

सड़क के डिवाईडर से टकराकर एक कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमे सवार तीन लोगों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

चान्हो : थाना क्षेत्र में चटवल मोड़ के निकट सोमवार की रात सड़क के डिवाईडर से टकराकर एक कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमे सवार तीन लोगों की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान मांडर थाना क्षेत्र के मांडर बस्ती निवासी राहुल खलखो 25 वर्ष व सोसई गांव के विक्की लोहरा 23 वर्ष तथा प्रदीप लोहरा 28 वर्ष के रूप में की गई है. घटना करीब आठ बजे की है. बताया जा रहा है कि तीनों युवक होंडा अमेज कार जेएच 01ई- 8756 में मांडर से सोंस की ओर जा रहे थे. इसी क्रम में तेज गति के कारण चटवल मोड़ में कार डिवाईडर से टकराकर पलटी खाते हुये सड़क किनारे बनी नाली के पार चली गयी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त कार राहुल खलखो की थी. उसे खरीदे हुये अभी एक सप्ताह भी नहीं हुआ है. कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है.

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें