मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद: बलराज हत्याकांड में तीन अन्य आरोपी काबू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

फतेहाबाद, । सतीश कालोनी के समीप बलराज उर्फ गोली की हत्या के आरोप

में फतेहाबाद पुलिस ने तीन और आरोपियों को काबू कर लिया है। पकड़े गए

आरोपियों की पहचान अमन निवासी उजलवास, धीरज उर्फ बिल्ली निवासी भाटिया

कालोनी फतेहाबाद व अनिल कुमार निवासी उजलवास के रूप में हुई है। पकड़े गए

तीनों आरोपियों को गुरुवार को अदालत में पेश किया गया है।

बीती

15 जून को अपैक्स स्कूल के सामने, शनि मंदिर के पास मोटरसाइकिल सवार

हमलावरों ने बलराज उर्फ गोली पर रंजिशन गोलियां चला दी थी। उस समय बलराज के

साथ उसकी पत्नी भी गाड़ी में थी लेकिन वह बाल-बाल बच गई। इस हमले में गोली

लगने से घायल बलराज ने हिसार के अस्पताल में दम तोड़ दिया था। इस

हत्याकांड के बाद शहर में तनाव की स्थिति बन गई थी।

मामले को

गंभीरता से लेते हुए शहर फतेहाबाद पुलिस ने आरोपियों को काबू करने के लिये

पुलिस की पांच टीमें गठित की गई। पुलिस आरोपियों के खिलाफ सबूत जुटाती हुए

16 जून को ही प्रवीण कुमार उर्फ गांधी व रवि कुमार पुत्र रमेश कुमार व 17

जून को लवकुश उर्फ लवली को काबू कर लिया था। जांच के दौरान पुलिस ने हत्या

के मामले में तीन अन्य आरोपियों अमन, धीरज उर्फ बिल्ली व अनिल कुमार को भी

गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी धीरज उर्फ बिल्ली उक्त ने वारदात के मास्टर

माईंड बलराज उर्फ बल्लू को मोटर साइकिल मुहैया करवाई तथा आरोपी अमन व अनिल

कुमार ने शरण देकर भगाने में मदद की। अनिल कुमार ने वारदात से पहले 10 हजार

रुपये आरोपी बलराज उर्फ बल्लू को फोन पे किये थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें