मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

एडिनोवायरस से तीन और बच्चों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

एडिनोवायरस से तीन और बच्चों की मौतकोलकाता, 10 मार्च । महानगर कोलकाता के बीसी रॉय शिशु अस्पताल में एडिनो वायरस संक्रमण की वजह से तीन बच्चों की मौत होने की खबर है। गुरुवार शाम से शुक्रवार सुबह के बीच तीनों की मौत हुई है। अस्पताल सूत्रों ने बताया है कि शुक्रवार तड़के दो साल के एक बच्चे की मौत हुई। वह उत्तर 24 परगना के ठाकुर नगर का निवासी था। इसके पहले रात को डेढ़ साल के बच्चे अयान मंडल ने दम तोड़ा। वह उत्तर 24 परगना के हीं बनगांव का निवासी था। इधर गुरुवार शाम को एक साल 11 महीने के एक और बच्चे शांतनु कृतन्य की मौत हुई। तीनों को इसी हफ्ते अस्पताल में भर्ती किया गया था और इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। इनमें सर्दी खांसी बुखार के साथ सांस लेने में तकलीफ के लक्षण थे। डॉक्टरों ने एडिनोवायरस संक्रमण की आशंका जाहिर की थी। इनकी मौत की जानकारी राज्य स्वास्थ्य विभाग को दे दी गई है। यह पता लगाया जाएगा कि शरीर में कोमोरबिडिटी थी या संक्रमण की वजह से ही बच्चों की जान गई है।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने खुद ही स्वीकार किया है कि राज्य में एडिनोवायरस का संक्रमण है। उन्होंने यह भी बताया था कि उनके परिवार का एक बच्चा इसकी चपेट में है। हालांकि ममता ने दावा किया था कि केवल छह बच्चों की मौत हुई है जबकि स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया है कि पिछले दो महीनों में 128 से अधिक बच्चों की जान जा चुकी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें