मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:21 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद: लूटपाट करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फरीदाबाद: लूटपाट करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

फरीदाबाद। फरीदाबाद पुलिस ने लूट का प्रयास करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राज कुमार (22), विष्णु (19) और शाहरुख (21) के रूप में हुई है। पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद के निर्देश पर अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने यह कार्रवाई की। घटना 16 जनवरी की रात की है, जब पीड़ित देवेंद्र अपनी कार से रेलवे ब्रिज नचौली के पास से गुजर रहा था। आरोपियों ने उनकी कार पर पत्थर फेंक कर रोकने का प्रयास किया और लूटने की कोशिश की। पीड़ित की शिकायत पर थाना भूपानी में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अगले ही दिन 17 जनवरी को तीनों आरोपियों को सेक्टर-29 खेड़ीपुल एरिया से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे बेरोजगार हैं और नशे के आदी हैं। शराब खरीदने के लिए पैसों की जरूरत थी, इसलिए लूट की योजना बनाई, लेकिन सफल नहीं हो पाए। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें