मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड के बरही में डिवाइडर से टकराई कार, तीन की मौत, छह घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड के बरही में डिवाइडर से टकराई कार, तीन की मौत, छह घायल

हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक पुरुष, एक महिला और एक बच्ची शामिल हैं। घटना में लगभग छह अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका उपचार हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल (एसबीएमसीएच) में चल रहा है।

पुलिस के अनुसार पश्चिम बंगाल के कुल्टी क्षेत्र का रहने वाला एक परिवार बिहार में एक शादी समारोह में शामिल होने अपनी कार से जा रहा था। हादसा पंचमाधव नामक जगह पर उस समय हुआ जब ड्राइवर को झपकी आ गई और कार अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसपर सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से तीन लोगों ने अस्पताल ले जाने के पहले दम तोड़ दिया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हेतु बरही अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया है।

घायलों में ज्योति कुमारी (24), शुभम यादव (6), अभिराज यादव (10), मृत्युंजय यादव (8), धर्मेंद्र यादव (35) और कौशल्या देवी शामिल हैं। सभी को प्रारंभिक इलाज के बाद बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए एसबीएमसीएच हजारीबाग रेफर किया गया है।

हादसे की जानकारी मिलते ही बरही एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, थाना प्रभारी विनोद कुमार, जिला परिषद उपाध्यक्ष किशुन यादव, तथा स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।

अधिकारियों ने राहत एवं बचाव कार्य में जुटकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहायता की। बरही एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके उपचार पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें