मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:33 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड में जगह-जगह भूस्खलन, महिला समेत तीन की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

देहरादून। आपदा प्रभावित राज्य उत्तराखंड में जगह-जगह हो रहा भूस्खलन जानलेवा होता जा रहा है। मलबा कब किस पर गिर जाए, किसी को नहीं पता होता। शनिवार को भूस्खलन के मलबे में दबकर तीन लोगों की मौत हो गई। एसडीआरएफ ने मलबे से सभी शव निकालकर कर पुलिस के सुपुर्द किया है। घायलों को अस्पताल भेजा है।आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम पिथौरागढ़ से गढ़कोट में भूस्खलन से एक महिला के दबने की सूचना पर एसडीआरएफ टीम पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबी महिला देवकी देवी (75) पत्नी पूरन चंद्र उपाध्याय निवासी ग्राम गढ़कोट का शव बाहर निकाला। जनपद अल्मोड़ा के लमगड़ा के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर एसडीआरएफ टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। वाहन में कुल पांच लोग सवार थे। इनमें से तीन लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया था। जबकि दो लोग खाई में गिर गए थे।एसडीआरएफ टीम ने खाई में उतरकर कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शव को बाहर निकाला और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। हालांकि इनकी पहचान नहीं हो पाई है।नैनीताल जिला नियंत्रण कक्ष से झुतिया गांव रामगढ़ के पास कुछ लोगों के नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण फंसने की सूचना एसडीआरएफ को मिली। एसआई संतोष परिहार के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर वहां फंसे पांच परिवार के 19 लोगों को सुरक्षित निकाल सनराइज पब्लिक स्कूल तल्ला रामगढ़ में सकुशल पहुंचाया।अल्मोड़ा जिला नियंत्रण कक्ष से एसडीआरएफ को सूचना मिली कि पनार के पास नदी में दो व्यक्ति फंसे हुए हैं। अपर उप निरीक्षक रवि रावत के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और दोनों व्यक्तियों को सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। गंगोत्री राजमार्ग पर पेड़ गिरने से मार्ग बाधित हो गया। उत्तरकाशी जिला नियंत्रण कक्ष की सूचना पर एसडीआरएफ टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई और उक्त पेड़ को किनारे हटाकर यातायात सुचारू किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें