सड़क दुर्घटना में तीन घायल ,पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर
सड़क दुर्घटना में तीन घायल ,पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर
नवादा, 24 फरवरी।
नवादा में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं । दो की हालत चिंताजनक बताया गया ।जिसे पावापुरी की मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया है।तीनों घायल की पहचान पकरीबरामा थाना क्षेत्र का ही किया गया है।
दो बाइक की भिड़ंत टक्कर में गंभीर रूप से 3 लोग घायल हुए हैं। छबेल गांव के रहने वाले स्वर्गीय मदन राम का पुत्र विक्की कुमार व पकरीबरवां बाजार के रहने वाले मोहम्मद आसिफ के पुत्र मोहम्मद साहब, व सद्दाम गंभीर रूप से घायल हैं। जहां डाक्टर ने चिंताजनक हालत देखते हुए मोहम्मद साहब व विक्की को चिंताजनक हालत में मेडिकल कॉलेज पावापुरी रेफर किया गया है।
बताया जाता है कि विक्की अपनी बहन की तिलक लेकर डुमरामा गांव पहुंचना था। उसी दौरान तिलक का कुछ सामान घट गया और विक्की बाइक चलाकर पकरीबरामा की ओर जा रहा था ।उसी दौरान पेट्रोल पंप के पास नवादा की ओर आ रहे पकरीबरामा की ओर जा रहे दोनों बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तिलक समारोह से पहले विक्की को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी मिलते ही समारोह से सभी परिवार सदर अस्पताल पहुंच गए हैं। विक्की की बड़ी बहन का तिलक डुमरामा गांव आया है।पटना से दोस्त आ रहा था। उसी को रिसीव करने के लिए नवादा बाइक चलाकर मोहम्मद साहब आ रहा था और सड़क दुर्घटना में घायल हो गए ।जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।डॉक्टर ने पावापुरी की मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया है।
पावापुरी मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने 2 घायलों की हालत बेहद गंभीर बताते हुए उसे हायर सेंटर में दाखिल कराने के निर्देश दिए ।ताकि उनकी जान बचाई जा सके।





