मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

रामनगर में तीन अवैध मजारें ध्वस्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रामनगर में तीन अवैध मजारें ध्वस्त

देहरादून, नैनीताल जिले के कॉर्बेट सिटी रामनगर क्षेत्र में शनिवार को प्रशासन ने अवैध रूप से बनाई गई 3 मजारों को बुल्डोजर से ध्वस्त कर दिया। ये अवैध मजारें दो हफ्ते पूर्व चिन्हित की गई थी और इन्हें प्रशासन द्वारा नोटिस दिया गया था। नैनीताल एडीएम विवेक राय ने बताया कि अवैध रूप से निर्मित तीन धार्मिक संरचनाओं को आज हटा दिया गया है। हटाने से दो हफ्ता पूर्व उक्त स्थल पर स्थानीय प्रशासन ने नोटिस जारी किया था। उत्तराखंड में धामी सरकार का सरकारी भूमि पर अवैध धार्मिक संरचनाओं और कब्जों के खिलाफ अभियान, पंचायत चुनावों के बाद पुनः शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले दिनों कहा था कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान थमा नहीं है। धामी सरकार ने अबतक 7000 एकड़ सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त करवाया है। उत्तराखंड में अब तक सरकारी भूमि पर बनी 541 अवैध मजारें हटायी गई हैं। खास बात ये कि उनमें से किसी में भी किसी प्रकार के अवशेष नहीं मिले हैं। हरिद्वार, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिले में अतिक्रमण हटाओ अभियान में तेजी आई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें