मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

सिरसा में तीन हेरोइन तस्कर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सिरसा में तीन हेरोइन तस्कर गिरफ्तार

सिरसा। स्थानीय पुलिस ने ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन अभियान के तहत नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए सिरसा जिले क्षेत्र से तीन तस्करों को लाखों रुपये की हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। सिरसा शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने शनिवार को बताया पुलिस टीम गश्त के दौरान कीर्ति नगर से होते जगदंबे पेपर मिल की तरफ जा रही थी। जगदंबे पेपर मिल के नजदीक एक स्कूटी सवार युवक आता दिखाई दिया जो कि सामने पुलिस टीम को देखकर वापस मुड़ गया। पुलिस ने शक के आधार पर उसे काबू कर लिया और तलाशी ली तो उसके कब्जे से हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान प्रदीप पुत्र मोहनलाल निवासी सिरसा के रूप में हुई है।इसके अलावां एंटी नारकोटिक सेल सिरसा ने गांव बप्पां क्षेत्र से बलदेव सिंह पुत्र केहर सिंह को हेरोइन सहित काबू किया है। रोड़ी थाना पुलिस ने गांव मलड़ी क्षेत्र से आरोपी गुरप्रीत सिंह पुत्र गुरबख्श सिंह निवासी संघापती रोङी जिला सिरसा को काबू कर उसके कब्जे से हेरोइन बरामद की है। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों से करीब 23 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों के खिलाफ संबंधित थानों में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर जांच की जा रही है।उधर, ड्रग विभाग व पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल सवार दो युवकों रितिक व आशु निवासी सिरसा को प्रतिबंधित गोलियों सहित काबू किया है। एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम शहर के कीर्ति नगर बेगू रोड़ सिरसा क्षेत्र में मौजूद थी। इस दौरान गऊशाला सिरसा की तरफ से मोटरसाइकिल सवार दो युवक आते दिखाई दिए। युवकों ने सामने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उनका पीछा कर उन्हें काबू कर लिया और तलाशी ली तो उनके कब्जे से प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद हुई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें