मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:15 · नई दिल्ली संस्करण

सिरसा: तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, चूरापोस्त व अफीम बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सिरसा: तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, चूरापोस्त व अफीम बरामद

सिरसा। स्थानीय पुलिस ने सिरसा जिले क्षेत्र से तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चूरापोस्त व अफीम बरामद की है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए तस्करों की पहचान डबवाली निवासी रोमी सिंह, सिरसा निवासी अजय कुमार व फतेहाबाद निवासी विक्रम के रूप में हुई है। सीआईए प्रभारी डबवाली राजपाल ने शनिवार को बताया कि पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव सकताखेड़ा क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान भारतमाला पुल के नीचे एक युवक प्लास्टिक का थैला लेकर खड़ा था जो कि पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश करने लगा।पुलिस ने शक के आधार पर उसे काबू कर लिया और उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से नौ किलोग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में तस्कर की पहचान रोमी सिंह के रूप में हुई। एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस ने अजय कुमार को 252 ग्राम अफीम सहित सिरसा शहर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। एंटीं नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि पुलिसगश्त के दौरान नेशनल कॉलेज सिरसा क्षेत्र मे मौजूद थी। इसी दौरान सामने से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस ने शक के आधार पर युवक को जांच के लिए रोका और तलाशी ली तो उसके कब्जे से अफीम बरामद हुई।इसके अलावा पुलिस ने सात ग्राम हेरोइन बरामदगी मामले में सप्लायर आरोपी को ऑटो मार्केट सिरसा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विक्रम निवासी फतेहाबाद के रूप में हुई है। गौरतलब है कि पुलिस नेे आरोपी बिंदु भूषण को हेरोइन सहित गिरफ्तार कर पूछताछ की तो आरो

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें