मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

सड़क हादसे में वॉलीबॉल खिलाड़ी सहित तीन की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सड़क हादसे में वॉलीबॉल खिलाड़ी सहित तीन की मौत

हरिद्वार। हरिद्वार- दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीती देर रात हुए एक सड़क हादसे में एक वॉलीबॉल खिलाड़ी सहित तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा प्रेम नगर आश्रम के सामने फ्लाईओवर पर हुआ जहां मरम्मत का काम चल रहा था।जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात वॉलीबॉल खिलाड़ी अरविंद सैनी निवासी इब्राहिमपुर थाना पथरी अपने दोस्त रहमान निवासी अलीपुर बहादराबाद के साथ देहरादून से लौट रहे थे। प्रेम नगर आश्रम के सामने फ्लाईओवर पर जहां हाईवे का मरम्मत काम चल रहा था, अर्पित सैनी की कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर खड़ी मशीन से टकराकर पलट गई। इस दुर्घटना में अर्पित सैनी और मौके पर मौजूद मजदूर राजू राय निवासी बंगाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल मजदूर आनंद सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई। कार सवार रहमान गंभीर रूप से घायल हुआ है, उसको जॉली ग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें