मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:08 · नई दिल्ली संस्करण

जमशेदपुर में 17 मई से होगा तीन दिवसीय राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026 का आयोजन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जमशेदपुर में 17 मई से होगा तीन दिवसीय राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026 का आयोजन

जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित गोपालदास मैदान में तीन दिवसीय राजस्थान महोत्सव सह मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में राज्य की संस्कृति के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। इसके अलावा, इस मेले में राज्य की कला एवं संस्कृति के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। इस मेले में पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के तत्वावधान में किया जाएगा।

आयोजकों ने इस मेले के संबंध में प्रेसवार्ता करके पूरी जानकारी दी। 17 मई को शाम पांच बजे संतोष गंगावर के हाथों में इस मेले का शुभारंभ किया जाएगा। इस मेले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भी शामिल होने की चर्चा है। इसके अलावा, इस मेले में बाबू लाल मरांडी, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी भी हिस्सा लेंगे।

आयोजकों ने बताया कि तीन दिवसीय महोत्सव के दौरान झारखंड की मिट्टी में राजस्थान की मिट्टी की खुशबू आएगी। हर जगह राजस्थान की संस्कृति के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोक गायक संजय मुकुंदगढ़ भी अपनी गीत की प्रस्तुति देकर लोगों का हदय मंत्रमुग्ध करेंगे।

18 मई को प्रसिद्ध थिएटर ग्रुप दर्पण टॉक्स द्वारा हास्य-व्यंग्य से भरपूर मारवाड़ी नाटक “शेक्सपियर म्हारो जमाई” का मंचन किया जाएगा, जिसके लेखक और निर्देशक धूमित चौहान हैं। वहीं 19 मई को लोक संगीत सम्राज्ञी सीमा मिश्रा अपनी प्रस्तुति से समापन समारोह को यादगार बनाएंगी।

जानकारी के मुताबिक, मेले में “मिनी जैसलमेर” का दृश्य भी देखने को मिलेगा।

रेत के माध्यम से लोगों को ऊंट की सवारी करते हुए दिखाया जाएगा। इस तरह के दृश्य बच्चों और महिलाओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनेंगे।

मेले का प्रमुख आकर्षण “चोखी ढाणी” थीम होगी, जहां लोग पारंपरिक राजस्थानी माहौल में बैठकर दाल-बाटी-चूरमा समेत कई प्रसिद्ध राजस्थानी व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे। इसके साथ ही लोक संगीत, कठपुतली नृत्य, घूमर, कालबेलिया, मेहंदी, चूड़ी और पारंपरिक शृंगार का भी आनंद मिलेगा।

मेले में राजस्थानी वस्त्र, हस्तशिल्प, आभूषण, गृह सज्जा सामग्री और खान-पान के विशेष स्टॉल भी लगाए जाएंगे। बच्चों, महिलाओं और परिवारों के लिए गेम जोन, सांस्कृतिक झांकियां और कई मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

आयोजन समिति ने बताया कि “चोखी ढाणी” के लिए स्लॉट आधारित प्रवेश व्यवस्था रखी गई है, जिसकी अग्रिम बुकिंग शुरू हो चुकी है। पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन ने शहरवासियों से परिवार सहित इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होकर राजस्थान की गौरवशाली संस्कृति और विरासत का आनंद लेने की अपील की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें