मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:35 · नई दिल्ली संस्करण

जींद में हथियारों के साथ तीन गिरफ्तार, चार पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जींद में हथियारों के साथ तीन गिरफ्तार, चार पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद

जींद। अलग-अलग स्थानों से जिला पुलिस ने तीन युवकों को काबू कर उनके कब्जे से चार पिस्तौल तथा चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। संबंधित थाना पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

डिटेक्टिव स्टाफ को सूचना मिली थी कि गांव शामलो कलां नहर पूल पर दो युवक अवैध असलहा लिए खड़े हुए हैं, जो कहीं जाने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को काबू कर लिया। पुलिसकर्मियों ने एक युवक की तलाशी ली, तो उसके कब्जे से दो पिस्तौल तथा दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। जिसकी पहचान गांव शामलो कलां निवासी मोहित के रूप में हुई। जबकि उसके दूसरे साथी की पहचान मनीष के रूप में हुई। जिसके पास से एक पिस्तौल तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। वहीं सीआईए स्टाफ ने गांव अहिरका के निकट गांव रजाना कलां निवासी अजमेर को काबू कर उसके कब्जे से एक पिस्तौल तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। संबंधित थाना पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

शुक्रवार को जानकारी देते हुए डिटेक्टिव थाना प्रभारी मनीष कुमार तथा सीआईए थाना प्रभारी अनूप ने बताया कि आरोपितों को सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। अवैध असलहा रखने के पीछे उद्देश्य क्या था, कहां से लेकर आए। इसके बारे में पूछताछ की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें