मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

पानीपत:पुलिस जांच में खुलासा,दस रुपये के लिए की थी युवक की हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पानीपत:पुलिस जांच में खुलासा,दस रुपये के लिए की थी युवक की हत्या

पानीपत। पानीपत में गोलगप्पे बेचने वाले युवक की हत्या मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में 17 वर्षीय युवक अश्वनी की हत्या सिर्फ 10 रुपए के कारण हुई थी। जांच में सामने आया है कि महज 10 रुपए के मामूली विवाद के चलते उसे जान से मार दिया गया।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी शाम के समय अश्वनी की रेहड़ी से गोलगप्पे खाने आए थे। सभी ने गोलगप्पे खाने के बाद उसके पूरे पैसे नहीं दिए। जब उसने 10 रुपए मांगे तो वो भड़क गए। आरोपी बहस करने लगे। इसके थोड़ी देर बाद वो फिर आए और अश्वनी पर चाकुओं से पांच वार कर हत्या कर दी। पानीपत पुलिस ने हत्या की पूरी गुत्थी सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है।पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने 50 का नोट अश्वनी को दिया था, इसके बाद 10 रुपए के लिए बहस शुरू हो गई थी। उस वक्त तो आरोपी चले गए, लेकिन उनके सिर पर खून सवार हो गया। शनिवार की रात जब अश्वनी कुटानी रोड स्थित नाले की पुलिया के पास से अपनी रेहड़ी लेकर घर लौट रहा था, तभी हमलावरों ने उसे घेर लिया। उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अश्वनी की पसलियों, पेट और छाती पर 5 से ज्यादा गहरे वार किए गए। इसके बाद आरोपी उसे लहूलुहान हालत में सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। जिसके बाद अश्वनी ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया था

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें