मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

कैथल: पराली जलाने की घटनाओं को रोकने में नाकाम रहे तीन अधिकारी निलंबित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कैथल: पराली जलाने की घटनाओं को रोकने में नाकाम रहे तीन अधिकारी निलंबित

कैथल। जिले में पराली जलाने की घटनाओं पर लगाम लगाने में नाकाम रहे तीन एग्रीकल्चर सुपरवाइजर को कृषि विभाग के निदेशक ने मंगलवार को निलंबित कर दिया। कृषि विभाग के डायरेक्टर राज नारायण कौशिक की तरफ से प्रदेश के 24 अधिकारी और कर्मचारियों को सस्पेंड करने का पत्र जारी हुआ है।‌ उनमें कैथल के एग्रीकल्चर सुपरवाइजर यादवेंद्र सिंह, हरप्रीत सिंह और सुनील कुमार के नाम भी शामिल हैं।प्रदूषण विभाग के आरओ प्रवीण कुमार को भी सस्पेंड किया गया है। जिला कृषि अधिकारी बाबूलाल ने बताया कि मंगलवार को कैथल का एयर क्वालिटी इंडेक्स 246 रहा। जिले में पराली जलाने के अब तक 127 मामले सामने आए हैं। कैथल में पराली जलाने वाले 68 किसानों की मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रेड एंट्री कर दी गई है। इन किसानों की जमाबंदी में लाल निशान लगा दिए गए हैं।इस कारण अब ये किसान आगामी दाे सीजन तक अपनी फसल एमएसपी पर मंडियों में नहीं बेच पाएंगे। दो सीजन उनकी फसल ओपन मार्केट में ही बिकेगी। 63 किसानों पर एक लाख 57 हजार रुपए जुर्माना किया गया है। डीएसपी वीरभान ने बताया कि मंगलवार तक पराली जलाने पर 22 किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जिनमें से 18 किसानों को गिरफ्तार किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें