मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

कैथल: दोस्त को चंडीगढ़ छोड़ने जा रहे तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कैथल। सैनिक दोस्त को जिला महेंद्रगढ़ के सतनाली से चंडीगढ़ छोड़ने जा रहे तीन युवकों की कैथल के गांव करोड़ा के पास 152 डी पर सड़क हादसे में मौत हो गई।शुक्रवार अल सुबह गांव करोड़ा के पास युवकों की स्कॉर्पियो गाड़ी सड़क पर धीमी गति से जा रहे एक ट्राले से टकरा गई। हादसा इतना भयंकर था कि तीनों दोस्तों की मौका पर ही मौत हो गई और उनके शव गाड़ी में फंस गए।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गैस कटर की मदद से स्कॉर्पियो के हिस्से काटने के बाद ही मृतकों के शव बाहर निकल जा सके। मरने वालों में 35 वर्षीय कृष्ण, 25 वर्षीय सुदीप और 32 वर्षीय परविंद्र फौजी शामिल है। जिसे दोस्त छोड़ने के लिए स्कॉर्पियो से चंडीगढ़ जा रहे थे।घटना की जांच कर रहे अधिकारी रामवीर शर्मा ने बताया कि भारतीय सेवा में तैनात युवक परविंदर अपने घर छुट्टी पर आया हुआ था। गुरुवार देर रात सभी दोस्त उसे छोड़ने के लिए स्कॉर्पियो गाड़ी में चंडीगढ़ की तरफ जा रहे थे। शुक्रवार बड़े तड़के तेज बारिश हो रही थी और एक ट्राला धीमे-धीमे 152 डी पर जा रहा था। तेज बरसात के कारण युवकों की स्कॉर्पियो गाड़ी ट्राली से जा टकराई। हादसे में तीनों युवकों की मौका पर ही मौत हो गई। उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल लाया गया है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें