मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

पर्यावरण संरक्षण और रक्तदान में योगदान देने वालों को मिला तरु मित्र सम्मान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पर्यावरण संरक्षण और रक्तदान में योगदान देने वालों को मिला तरु मित्र सम्मान

पूर्वी सिंहभूम : आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं प्रिवेंशन ऑफ क्रुएलिटी टू एनिमल्स एंड प्लांट्स की ओर से रविवार को जमशेदपुर ब्लड सेंटर परिसर में “तरु मित्र” सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में उन पर्यावरण प्रेमियों और रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने समाज सेवा के साथ-साथ पौधरोपण और हरियाली बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

संस्था की ओर से बताया गया कि आनंद मार्ग हर वर्ष लगभग सात हजार पौधे नि:शुल्क वितरित करता है। इन पौधों को लगाकर पेड़ का रूप देने वाले लोगों को सम्मानित करने की परंपरा लगातार जारी है। समारोह में लक्ष्मी नगर निवासी शिक्षक सतीश को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्होंने गंदगी से भरी जमीन को साफ कर उसे सुंदर बागान में बदल दिया तथा सिंचाई के लिए गंदे पानी को शुद्ध कर उपयोगी बनाया।

इसके अलावा टाटा स्टील खेल विभाग के कोच जयंत भुइया, टीएमएच के लीलानंद एवं डॉ. रितु, युवा रक्तदाता कुमारेश और आदित्यपुर के अभिषेक पांडे को भी उनके पर्यावरण संरक्षण कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में 50 से अधिक पर्यावरण प्रेमियों को मोमेंटो और पौधे देकर सम्मानित किया गया। आनंद मार्ग के सुनील आनंद ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पेड़-पौधों और जीव-जंतुओं के प्रति लोगों में आत्मीय भावना विकसित करना जरूरी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें