मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:39 · नई दिल्ली संस्करण

छात्राओं की गरिमा और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा : कण्डवाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
छात्राओं की गरिमा और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा : कण्डवाल

देहरादून,। पिथौरागढ़ जिले बेरीनाग महाविद्यालय में छात्राओं से छेड़छाड़ के गंभीर व शर्मनाक आरोप के मामले में महिला आयोग की अध्यक्ष ने स्वतः संज्ञान लिया है। मामले में एक पीड़ित छात्रा की लिखित शिकायत के बाद पूरा प्रकरण उजागर होने पर आरोपित प्राध्यापक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।इसी बीच, उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने वायरल वीडियो के आधार पर घटना को अत्यंत गंभीर बताते हुए जिलाधिकारी पिथौरागढ़ को फोन पर वार्ता कर त्वरित, प्रभावी और कठोरतम कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि छात्राओं की गरिमा और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाए और दोषी पाए जाने पर आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने कहा यह घटना अत्यंत निंदनीय है और इससे महाविद्यालय की छात्राओं में असुरक्षा का माहौल पैदा होने की आशंका गहरा गई है। शिक्षण संस्थान जहां सुरक्षित वातावरण और विश्वास का केंद्र होते हैं, वहाँ इस प्रकार की हरकतें न केवल संस्थान की गरिमा को ठेस पहुँचाती हैं, बल्कि छात्राओं के मनोबल पर भी गंभीर प्रभाव डालती हैं। महाविद्यालय प्रशासन ने भी पीड़िता को पूर्ण सुरक्षा, सहयोग और मानसिक संबल प्रदान करने का भरोसा दिलाया है। महिला आयोग की अध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि इस मामले पर आयोग लगातार निगरानी रखेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें