मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:21 · नई दिल्ली संस्करण

यह ईडी की नहीं, बल्कि राजनीतिक छापेमारी है : मंत्री

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
यह ईडी की नहीं, बल्कि राजनीतिक छापेमारी है : मंत्री

रांची। झारखंड में ईडी की छापेमारी पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि आप जानते हैं कि निशाना क्या है। हम अब इन सबके आदी हो गए हैं। यह ईडी की छापेमारी नहीं, बल्कि राजनीतिक छापेमारी है। झारखंड में ईडी ने सोमवार को मंत्री मिथिलेश ठाकुर के भाई और पीएस सहित कई विभागीय इंजीनियर्स से जुड़े 20 ठिकानों पर छापेमारी की है। इस मामले पर मंत्री पत्रकारों से बातचीत में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यदि ईडी पारदर्शिता से काम करे तो हम पूरा सहयोग करेंगे। ईडी को कठपुतली नहीं बनाना चाहिए। लोकसभा (चुनाव) से पहले भी मुझ पर भाजपा में शामिल होने का दबाव था। मैंने कहा था कि मैं मरते दम तक फांसी पर लटकूंगा लेकिन मैं ऐसा नहीं करुंगा। भाजपा झारखंड में फिर से हारेगी। हम झुकेंगे नहीं। ईडी को छापेमारी में क्या मिला, इसका खुलासा करना चाहिए ताकि जानकारी सार्वजनिक हो सके।दूसरी ओर, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि सारी चीजें कहीं न कहीं राजनीति से प्रेरित हैं। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस तरह की चीजें हो रही हैं लेकिन इससे भाजपा को कोई नफा नहीं होगा। जितना जुल्म होगा हम उतना मज़बूत होंगे। आने वाले चुनाव में जनता को तय करना है कि कौन सही है कौन गलत है। ना झुके हैं ना झुकेंगे, डटकर लड़े थे, डटकर लड़ेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें