यह बजट नखुश करने वाला है : मजलिस
रांची। केंद्रीय बजट में झारखंड प्रदेश के लिए कुछ खास नहीं है ।उक्त बातें मो शाहिद अयूबी रांची जिला, महानगर अध्यक्ष ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने कही। उन्होंने कहा कि रेल ,डाक, कृषि ,पेट्रोल एवं डीजल समेत तकनीकी उपकरणों के क्षेत्र में केंद्र सरकार का यह बजट नखुश करने वाला है। सरकार खासकर के वित्त मंत्री को यह मालूम होना चाहिए कि झारखंड एक अनुसूचित क्षेत्र है यहां आदिवासी एवं आर्थिक रूप से पिछड़े लोग निवास करते हैं। श्रमिकों की संख्या यहां अधिक है ,कोरोना काल में भी केंद्र सरकार ने यह भली.भांति देखा था कि इस प्रदेश के मजदूर एवं श्रमिक किस प्रकार अपने घर पहुंचने के लिए विवश और मजबूर थे ऐसे में उनके लिए केंद्र सरकार बजट में कुछ विशेष प्रावधान करती तो यह स्वागत योग्य होता। किंतु सरकार ने देश के पूर्वी एवं उत्तरी क्षेत्र पर अधिक जोर दिया है ऐसे में यह बजट झारखंड के लिए निराशाजनक है।





