मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:28 · नई दिल्ली संस्करण

आर 1-5 बाइक चुरा कर भाग रहे थे चोर, पुलिस ने दबोचा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आर 1-5 बाइक चुरा कर भाग रहे थे चोर, पुलिस ने दबोचा

रामगढ़।रामगढ़ थाना क्षेत्र के मरार इलाके में आर 1-5 बाइक चोरी करने वाला गैंग पकड़ा गया है। बुधवार की रात गैंग के तीन सदस्यों ने आर 1-5 बाइक चोरी की प्लानिंग की थी।वह लोग बाइक चुराकर भाग रहे थे और इसी दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार मरार के मिश्रा टोला निवासी कर्मा मुंडा के घर में लगी बाइक जेएच 24 जे 3392 की चोरी बुधवार की रात हुई थी। इस मामले में कर्मा मुंडा ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और अपनी बाइक ढूंढने के लिए साथियों के साथ निकल पड़ा।रामगढ़ थाने के सब इंस्पेक्टर उपेंद्र कुमार द्वारा की गई पूछताछ के दौरान पता चला कि इफीको फॉल के पास कुछ लोग बाइक लेकर जा रहे हैं। बाइक चोरी करने वालों में मरार के ही संदीप मिश्रा, तुषार मिश्रा और गोलू मिश्रा शामिल हैं। जब उनका पीछा किया गया तो संदीप मिश्रा उनके हत्थे चढ़ गया। तुषार और गोलू भागने में सफल रहे। पुलिस ने चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली। गिरफ्तार चोर को पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया है।वारंटी हुआ गिरफ्तार रामगढ़ पुलिस में छापेमारी अभियान के दौरान एक वारंटी शंभू कुमार यादव को गिरफ्तार किया है। शंभू यादव, साहू कॉलोनी, गोला रोड का निवासी है। उसके खिलाफ वर्ष 2008 में मामला दर्ज किया गया था। कोर्ट ने उसके खिलाफ वारंट निर्गत किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें