मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

बन्द मकान से चोरों ने लगभग 10 लाख रुपये के जेवरात सहित अन्य सामानों की किया चोरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

देवघर। देवघर -नगर थाना अंतर्गत बागड़िया मिल के निकट एक घर से चोरों ने लगभग 10 लाख रुपए के जेवरात समेत महत्वपूर्ण दस्तावेज व घर में रखे सामान की चोरी कर ली । इस दौरान घर में कोई नहीं थे घर के मालिक अपनी मां की देखभाल करने शहर से बाहर गए थे। जब वे लौटकर वापस आए तो उनके मकान का ताला टूटा हुआ पाया गया। गृह स्वामी आशीष तिवारी ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है इसमें 22 अगस्त को चोरी होने की बात कही गई है । उन्होंने चोरी करने वाले संदिग्ध आरोपियों की भी जानकारी पुलिस को दी है ।शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच के उपरांत नामजद आरोपी गंगा मेहता ,सुरेंद्र मेहता सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्राथमिकी में आशीष तिवारी ने लिखा है कि उनकी माता की तबीयत खराब थी । Ñइस वजह से उनकी देखभाल के लिए वे बिहार के भोजपुर जिला अंतर्गत ईश्वर पूरा मानसिंहपुर स्थित अपने पैतृक घर गए हुए थे। 22 अगस्त को देवघर स्थित अपने मकान पहुंचे तो देखा कि मकान के दरवाजे में ताला टूटा हुआ था और घर के अंदर रखा सारा सामान गायब था। चोरी गए सामान में चार बक्सों में रखे दस लाख रुपए के शादी के गहने, दो मकानों का मूल दस्तावेज ,होल्डिंग टैक्स ,बिजली बिल से संबंधित दस्तावेज घर के सामान सिलेंडर चूल्हा, बर्तन, रजाई अन्य बिछावन सहित घर में लगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पंखा आदि की चोरी कर ली गयी है। तिवारी ने बाबूलाल माता के पुत्र गंगा माता व गंगा के पुत्र सुरेंद्र मेहता सहित उसके गैंग के अन्य सदस्यों पर मकान का ताला तोड़कर चोरी करने में शामिल होने का आरोप लगाया है।वही लगातार शहर में चोरी,छिनतई ,बाइक चोरी आदि की घटना में वेहतासा वृद्धि हुई है जिससे लोगों में एक भय का माहौल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें