मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:38 · नई दिल्ली संस्करण

चोरों ने कई गैरेज के ताले तोड़कर की बाइक की चोरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चोरों ने कई गैरेज के ताले तोड़कर की बाइक की चोरी

पूर्वी सिंहभूम। सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के ट्यूब बारीडीह स्थित एम टाइप फ्लैट परिसर में गुरुवार की देर रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। चोरों ने एक साथ कई गैरेजों के ताले तोड़ डाले और एक बाइक चोरी कर ली।वहीं आधा दर्जन से अधिक बाइकों में तोड़फोड़ कर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। यह सारी घटनाएं सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।स्थानीय निवासियों के अनुसार, शुक्रवार की सुबह जब लोग अपने गैरेज खोलने पहुंचे तो उन्हें चोरी और तोड़फोड़ की जानकारी मिली। एक गैरेज से बाइक गायब थी, जबकि आसपास खड़ी कई बाइकों की हैंडल, सीट और शीशे टूटे पाए गए। चोरों ने कुछ गैरेजों में रखे उपकरण और बाइक के पार्ट्स भी उखाड़ लिए।सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दो चोर आधी रात के बाद फ्लैट परिसर में दाखिल हुए थे और उन्होंने वारदात को बेहद योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया।स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते कुछ दिनों से इलाके में संदिग्ध व्यक्तियों की आवाजाही देखी जा रही थी, लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। अब लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग उठी है।फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान में जुट गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें