मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

पानीपत: परिवार की मौजूदगी में लाखों के आभूषण चोरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पानीपत: परिवार की मौजूदगी में लाखों के आभूषण चोरी

पानीपत। पानीपत के गांव काबड़ी में बीती रात चोरों ने एक घर में घुसकर लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। वारदात के समय पीड़ित परिवार घर में ही सो रहा था, लेकिन उन्हें भनक तक नहीं लगी। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित नरेश कुमार ने बताया कि बीती वह अपने परिवार के साथ घर में वह अपनी पत्नी रेखा और बेटी ज्योति के साथ सो रहे थे, जबकि उनका बड़ा बेटा अंकित कमरे के बाहर सो रहा था।आधी रात के बाद जब नरेश और उनकी बेटी ज्योति की आंख खुली, तब तक घर का सारा सामान बिल्कुल ठीक ठाक था, लेकिन सुबह जब उनकी पत्नी रेखा उठी, तो घर के हालात देखकर उनके होश उड़ गए। चोरों ने बड़ी ही सफाई से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शिकायत के अनुसार चोरों ने सबसे पहले उस बिस्तर के नीचे से चाबियां निकालीं, जिस पर उसकी पत्नी सो रही थी। उन चाबियों से दूसरे कमरे का ताला खोला गया। इसके बाद अलमारी के लॉकर की चाबी ढूंढकर उसे खोला और फिर संदूक के ताले खोलकर अंदर रखी स्टील की बाल्टी तक पहुंच गए।बाल्टी के अंदर रखे कान की बाली, सोने की अंगूठी, सोने का मंगलसूत्र, रानी हार, चांदी का सिक्का, चांदी का मंगलसूत्र और चांदी के 8 कड़े चोरी कर लिए गए। हैरानी की बात यह है कि चोरों ने जेवरात निकालने के बाद उनके खाली पर्स और डिब्बियां वहीं छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित नरेश ने बताया कि चोर जेवरात के साथ कुछ अन्य कागजात भी ले गए हैं। थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी विनोद ने बताया कि नरेश की शिकायत पर गुरुवार सुबह अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें