मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:16 · नई दिल्ली संस्करण

बीएयू में संविदा पर नियुक्ति होगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में संविदा के आधार पर

नियुक्ति के लिए अवकाशप्राप्त लोगों से आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। राज्य

सरकार, केंद्र सरकार,लोक उपक्रमों और कृषि विश्वविद्यालयों की सेवा से

रिटायर 62 वर्ष तक की उम्र के लोग आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के

नियंत्रक (वित्त प्रमुख) पद के लिए न्यूनतम योग्यता बी कॉम डिग्री या

समकक्ष डिग्री, चार्टर्ड अकाउंटेंट या कास्ट अकाउंटेंट के रूप में अनुभव या

राज्य, केंद्र सरकार की अधीनस्थ लेखा सेवा परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही

सरकारी या अर्ध सरकारी संस्थान में न्यूनतम 10 वर्ष कार्य करने का अनुभव

होना चाहिए।

चिकित्सा पदाधिकारी पद के लिए आवश्यक योग्यता

मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से चिकित्सा विज्ञान की डिग्री तथा रजिस्टर्ड

मेडिकल प्रैक्टिशनर के रूप में कम से कम पांच वर्ष का अनुभव चाहिए। इसी

प्रकार उप निदेशक, कार्य एवं संयंत्र (सिविल) के लिए सिविल इंजीनियरिंग में

डिग्री तथा कार्यपालक अभियंता या उससे ऊपर के पद पर पांच साल का

कार्यानुभव आवश्यक है।

उम्मीदवार विज्ञापन (23 जुलाई) के 10 दनों के

अन्दर बीएयू के वेबसाइट (www.bauranchi,org) पर दिए गए लिंक पर ऑनलाइन

आवेदन एवं फीस भुगतान कर सकते हैं I आवेदन शुल्क सामान्य एवं पिछड़े वर्ग के

उम्मीदवारों के लिए 1000 रु तथा एससी/ एसटी उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये

है। चयनित उम्मीदवारों को झारखण्ड सरकार के वित्त विभाग के संकल्प के

अनुरूप मासिक मानदेय दिया जायेगा। आरंभिक नियुक्ति छह माह के लिए होगी जिसे

राज्य सरकार के नियमानुसार बढ़ाया जा सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें