मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:20 · नई दिल्ली संस्करण

विस्थापन के खिलाफ होगा उलगुलान : बीपी मेहता

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हजारीबाग,। हजारीबाग के पूर्व सांसद और झारखंड विस्थापित संघर्ष मोर्चा

के अध्यक्ष भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि झारखंड राज्य में जल जंगल

जमीन की लूट और विस्थापन के खिलाफ उलगुलान होगा। खुलेआम गैरमजारूआ जमीन एवं

जंगल की जमीन की लूट हो रही है जिस पर जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार

तमाशाबीन बने हुए हैं। मेहतना शनिवार को हजारीबाग स्थित पार्टी कार्यालय

में पत्रकार सम्मेलन में कहा कि केवल हजारीबाग में 25 हजार एकड़ जमीन से

अधिक जमीन और वन विभाग की जमीन की लूट हुई है।

उन्होंने कहा कि आज

से पिछले 4 वर्ष पूर्व 500 एकड़ जमीन वन विभाग की जमीन पास हुआ था लेकिन आज

तक विभाग मौन है कोई कार्रवाई नहीं करती है। जिले के बड़कागांव और

केरेडारी, सदर, कटकमदाग हजारीबाग के आसपास के गांव में खास महल के लगभग 20

हजार एकड़ जमीन की लूट हुई है। इस संबंध में कई जांच हुई, जांच की फाइलें

जिला प्रशासन के कार्यालय और राज्य सरकार के दफ्तर में दबी रह गई।

किसी प्रकार की कोई कार्रवाई आज तक देखने को नहीं मिली है। एनटीपीसी

बड़कागांव के पकरी बरवाडीह कोल माइंस में यहां अवैध बंदोबस्ती का एसआईटी

जांच कमेटी का गठन हुआ और जांच कमेटी ने जो रिपोर्ट में लिखा 3000 करोड़

रुपए से अधिक गैर मजरूआ बंदोबस्ती का भुगतान हो चुका है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें