मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

रोहतक:दो गुटों में खूनी संघर्ष,युवक की तेजधार हथियार से हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रोहतक:दो गुटों में खूनी संघर्ष,युवक की तेजधार हथियार से हत्या

रोहतक। रोहतक के पाडा मोहल्ला में मामूली कहासुनी को लेकर दो गुटों में जमकर हुए खूनी संघर्ष में ईट-पत्थर भी चले। झगडे में एक युवक की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने भारी पुलिस बल व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है और भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है। पुलिस के अनुसार शनिवार दोपहर को पाडा मोहल्ला में मामूली कहासुनी को लेकर दो गुटों में जमकर झगडा हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि आपस में दोनो गुटों की और से ईट पत्थर तक बरसाए गए। तभी मामले में बीच बचाव करने आए पाडा मोहल्ला निवासी सावन पुत्र सुभाष को युवकों ने चाकू घोंप दिया, जिससे सावन वहीं लहुलुहान होकर जमीन पर गिर गया और हमलावर वहां से भाग गए।घटना के बाद काफी संख्या में आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और घायल सावन को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने सावन को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और इस बारे में पता किया। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर युवकों में आपस में मामूली कहासुनी हो गई और मामले ने तूल पकड लिया। मृतक सावन शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी है।पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी है। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पाडा मोहल्ला में घटना से बाद से ही स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। समाचार लिखे जाने तक हमलावरों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें