मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

पंजाब के सीएम 26 को हिसार में रैली से करेंगे चुनाव अभियान का आगाज : दलबीर किरमारा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

हिसार,। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब के

मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान 26 जुलाई को बरवाला की नई अनाज मंडी में

पार्टी की बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील

कुमार गुप्ता, सीनियर वाइस प्रेजीडेंट अनुराग ढांडा सहित अनेक वरिष्ठ नेता

रहेंगे।

जिला अध्यक्ष दलबीर किरमारा ने बुधवार को बताया कि पंजाब

के मुख्यमंत्री स. भगवंत मान बरवाला अनाज मंडी में बड़ी रैली करके पार्टी

के चुनाव अभियान का आगाज करेंगे। शुक्रवार को होने वाले कार्यक्रम की सभी

तैयारियां पूरी कर ली गई है और पार्टी में उनके दौरे के प्रति भारी जोश है।

उन्होंने कहा कि पार्टी की वरिष्ठ नेता सुनीता केजरीवाल द्वारा हरियाणा

में चुनाव के लिए दी गई पांच गारंटी के प्रति जनता में उत्साह है। जनता यह

भली-भांति समझ चुकी है कि केवल आम आदमी पार्टी ही चुनाव में किए गए अपने

वादों को करती है।

दिल्ली व पंजाब की सरकार बनने पर जो वादे पूरे

किए गए हैं, वो इस बात के गवाह हैं कि आम आदमी पार्टी की कथनी व करनी में

कोई अंतर नहीं है। जिला अध्यक्ष ने पार्टी के तमाम नेताओं व कार्यकर्ताओं

से अपील की है कि वे 26 जुलाई शुक्रवार को बरवाला में होने वाली स. भगवंत

मान की जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे और इसे कामयाब बनाएं।

दलबीर किरमारा ने पार्टी की ओर से दी गई पांच गारंटी की स्वागत किया और कहा

कि ये वे गारंटी है जो हर वर्ग के भले व उत्थान के लिए दी गई है।

उन्होंने

बताया कि हरियाणा चुनाव के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की

पांच गारंटी में हरियाणा को मुफ़्त और 24 घंटे बिजली देना, सबको अच्छा और

मुफ़्त इलाज मुहैया करवाना, सरकारी स्कूलों में अच्छी और मुफ़्त शिक्षा

उपलब्ध करवाना, सभी माताओं-बहनों को हर महीने 1000 की सम्मान राशि देना व

हर युवा को रोजगार दिया जाना शामिल है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की ये

पांच गारंटी हर क्षेत्र में अपना प्रभाव छोड़ रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें