मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

कैथल में छाया घना कोहरा,वाहनाें व ट्रेनाें की रफ्तार पर लगी ब्रेक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कैथल में छाया घना कोहरा,वाहनाें व ट्रेनाें की रफ्तार पर लगी ब्रेक

कैथल। शुक्रवार की सुबह कैथल घने कोहरे की चपेट में लिपटा रहा। गुरुवार रात नाै बजे से कोहरा पड़ना शुरू हुआ था। जिस कारण दृश्यता 10 मीटर तक सिमट गई।‌‌ कैथल में ट्रेन देरी से आ रही है और बसें भी देरी से ही अपने गंतव्य स्थान को रवाना हुई। रात को जींद जाने वाली ट्रेन कैथल में दो से तीन घंटे देरी से पहुंची। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा कम होने से न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है। न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री रहा।गुरुवारको जिले का अधिकतम तापमान 14.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।‌ पिछले दो दिनों से कोहरा अधिक नहीं था। इसके चलते लोगों को कोहरे से राहत मिली थी। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार रात से मौसम फिर बिगड़ेगा और बारिश के साथ ओले पड़ने की संभावना है। कोहरा और दिन के तापमान में गिरावट रहने के कारण कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को गेहूं की फसल में सिंचाई न करने की सलाह दी है।कैथल के अलावा हिसार, रोहतक, पानीपत, रेवाड़ी, करनाल, सोनीपत, झज्जर, यमुनानगर, जींद, सिरसा, भिवानी और पलवल धुंध की चपेट में हैं। पानीपत, हिसार के बालसमंद, रोहतक के कलानौर और रेवाड़ी में तो विजिबिलिटी जीरो है। कृषि विश्वविद्यालय हिसार कृषि विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार कुछ एक क्षेत्रों में अलसुबह धुंध रहने की संभावना है। एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 10 जनवरी रात्रि से हवाओं में बदलाव व उत्तर पूर्वी हवाएं। चलने की संभावना से राज्य में 11 व 12 जनवरी को मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। हरियाणा के ज्यादातर क्षेत्रों में गरज के साथ हल्की से माध्यम बारिश होने की संभावना भी बन रही है। 13 जनवरी से मौसम आमतौर पर खुश्क व सर्द संभावित है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें